दक्षिण भारत की नदियाँ – Dakshin Bharat Ki Nadiya

0
Share this post with your friends

Table of Contents

दक्षिण भारत की नदियाँ – Dakshin Bharat Ki Nadiya

Hello Students,

Today we are sharing an important pdf in hindi दक्षिण भारत की नदियाँ – Dakshin Bharat Ki Nadiyaइस पोस्ट में हम दक्षिण भारत की नदियां, Rivers of south india in hindi, Dakshin bharat ki nadiya, map, pdf for upsc, pcs notes in hindi को पढ़ेंगे।दक्षिण भारत की प्रमुख नदियां पोस्ट आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी होगी। Dakshin Bharat ki nadiya in Hindi का pdf भी download कर सकते हैं।इस PDF को GS Pointer द्वारा तैयार किया गया है ! इसके दो पार्ट हैं जिनको Indian Geography व World Geography में बांटा गया हैं ,  इन दोनो PDF को आप नीचे दी हुई लिंक के माध्यम से Download कर सकते हैं !

 दक्षिण भारत की नदियाँ – Dakshin Bharat Ki Nadiya देश के विकास में नदियों एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह मानव के जीवन जीने का स्रोत भी है। भारत की नदियों का देश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में प्राचीनकाल से ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे सस्ते परिवहन, बिजली, खेत के लिए पानी, और पूरे देश में बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका प्रदान करते हैं।

दोस्तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको  दक्षिण भारत की नदियाँ – Dakshin Bharat Ki Nadiya Notes in Hindi उपलब्ध कराऐंगे ! जो कि आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये बहुत उपयोगी सिद्द होंगी ! 

       Download Reasoning PDF

Q1. निम्नलिखित में से कौन सी नदी का उद्गम भारत में होती है तथा भारत में ही विलीन हो जाती है?

A. ब्रह्मपुत्र

B. सिन्धु

C. कोसी

D. चम्बल

Ans: D

Explanation: चंबल नदी मध्य भारत में यमुना नदी की सहायक नदी है। यह नदी “जानापाव पर्वत ” महू से निकलती है। चंबल, कावेरी, यमुना, सिन्धु, पहुज भरेह के पास पचनदा में, उत्तर प्रदेश राज्य में भिंड और इटावा जिले की सीमा पर शामिल पांच नदियों के संगम समाप्त होता है। इसलिए, D सही विकल्प है।

Q2. निम्न में से किस नदी को दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है?

A. कृष्ण

B. महानदी

C. गोदावरी

D. कावेरी

Ans: C

Explanation: गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है| यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है। इसको दक्षिण की गंगा भी बोला जाता है तथा इसका वर्णन कई पुराणों में बार-बार आता है। इसलिए, C सही विकल्प है।

Q3. मध्य प्रदेश में स्थित इंदिरा सागर बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?

A. यमुना

B. चंबल

C. नर्मदा

D. कृष्णा

Ans: C

Explanation: इंदिरा सागर बाँध मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर खण्डवा जिले में नर्मदानगर स्थान पर निर्मित बाँध है। यह एक बहूद्देशीय है। इस बाँध की नींव 23 अक्टूबर 1984 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी। इसलिए, C सही विकल्प है।

Q4. कर्नाटक में स्थित कृष्णाराजसागर बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है

A. कावेरी

B. गोदावरी

C. कृष्णा

D. महानदी

Ans: A

Explanation: कृष्णा राजा सागर बांध भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। इसकी योजना का कार्य व निर्माण एम. विश्‍वशरैया ने 1932 में शुरू किया था। इस बांध से कावेरी, हेमावती और लक्ष्मण तीर्थ नदियां आपस में मिलती है। इसलिए, A सही विकल्प है।

Q5. निम्नलिखित में से कौन सी नदी ताजे पानी की डॉल्फ़िन के लिए घर है?

A. गोदावरी

B. नर्मदा

C. गंगा

D. साबरमती

Ans: C

Explanation: गंगा डॉल्फ़िन तथा सिंधु नदी डॉल्फ़िन गंगा तथा सिंधु नदी में पाई जाने वाली मीठे पानी की डॉल्फ़िन की दो प्रजातियाँ हैं। ये भारत, बांग्लादेश, नेपाल तथा पाकिस्तान में पाई जाती हैं। गंगा नदी डॉल्फ़िन सभी देशों की नदियों के जल, मुख्यतः गंगा नदी में तथा सिंधु नदी डॉल्फ़िन, पाकिस्तान के सिंधु नदी के जल में पाई जाती हैं। इसलिए, C सही विकल्प है।

         Download Reasoning PDF

पृथ्वी के जल विज्ञान (भूगोल) पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Q6. अजमेर निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?

A. लूणी

B. गंगा

C. तीस्ता

D. ब्यास

Ans:  A

Explanation: अजमेर भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला है। यह अरावली पर्वतमाला के पर्वतीय क्षेत्र में बसा है जिसके दक्षिण-पश्चिम में लूणी नदी व पूर्वी हिस्से में बनास की सहायक नदियाँ बहती हैं। इसलिए, A सही विकल्प है।

Q7. अइज़ोल निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर स्थित है?

A. मेघना

B. त्लावंग नदी

C. ह्वांग हो

D. इरावदी

Ans: B

Explanation: अइज़ोल भारत के मिज़ोरम राज्य की राजधानी है। यह त्लावंग नदी घाटी पश्चिम में तथा तुईरिअल नदी घाटी पूर्व में स्थित है। इसलिए, B सही विकल्प है।

Dakshin Bharat Ki Nadiya

Q8. अलकनंदा और भागीरथी किस स्थान पर में संगम करती हैं और फिर सम्मिलित जल-धारा गंगा नदी के नाम से आगे प्रवाहित होती है?

A. देवप्रयाग

B. इलाहाबाद

C. हरिद्वार

D. ऋषिकेश

Ans: A

Explanation: भागीरथी नदी और अलकनन्दा नदी देव प्रयाग में संगम करती हैं यहाँ से यह सम्मिलित जल-धारा गंगा नदी के नाम से आगे प्रवाहित होती है। इसलिए, A सही विकल्प है।

Q9. निम्नलिखित में से कौन सा महासागर में सबसे प्रचुर मात्रा में विघटित आयन है?

A. क्लोरीन

B. ब्रोमीन

C. पोटेशियम

D. कैल्शियम

Ans: A

Explanation:  महासागर के जल के लवण में प्रमुख लवणों की औसत मात्रा इस प्रकार पाई जाती है: सोडियम क्लोराइड (77.6 %); मैग्नीशियम क्लोराइड (10.88 %); कैल्सियम सल्फेट (3.60%); कैल्सियम कार्बोनेट (3.4 %); पोटैशियम सल्फेट (2.46%); मैग्नीशियम ब्रोमाइड (0.22%)। इसलिए, A सही विकल्प है।

Q10. भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

A. नील

B. गंगा

C. ह्वांग हो

D. ब्रह्मपुत्र

 

Ans: B

          Download Reasoning PDF

दक्षिण भारत की नदियाँ 

दक्षिण भारत की नदियाँ – Dakshin Bharat Ki Nadiya

 

दक्षिण भारत की नदियां : दक्षिण भारत की नदियों को दो भागों में बाँटा गया है –
पहली वो नदियां जो बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं और
दूसरी वो नदियां जो अरब सागर में गिरती हैं।

दक्षिण भारत की नदियों को दो भागों में बाँटा गया है –

बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियां
अरब सागर में गिरने वाली नदियां

दक्षिण भारत की बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियां

हुगली नदी

पश्चिम बंगाल में गंगा नदी से टूटती है।
कलकत्ता इसी के तट पर बसा हुआ है।

दामोदर नदी

छोटा नागपुर पठार से निकलती है ।
झारखण्ड के चन्दवा जिले से निकलती है तथा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करके हुगली नदी से मिल जाती है। अंततः बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है । सीधे बंगाल की खाड़ी में नही गिरती है।
इस नदी को बंगाल का शोक भी कहा जाता है।

स्वर्ण रेखा नदी

झारखण्ड की राजधानी राँची के पास से निकलती है।
तीन राज्यों में बहती है झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा।
उड़ीसा के तट से बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।

वैतरणी नदी

उड़ीसा से ही निकलती है और उड़ीसा से बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।
उड़ीसा में क्योंझर पठार से निकलती है।

ब्राह्मणी नदी

झारखण्ड से आने वाली शंख और दक्षिणी कोयल नदी जब मिलती है तब ब्राह्मणी नदी कहलाती है। उड़ीसा से राउरकेला में मिलती है।

शंख नदी

झारखण्ड में गुमला से निकलती है।

दक्षिणी कोयल

झारखण्ड में राँची के पास से निकलती है।
आखिर में वैतरणी नदी के पास ही बंगाल की घाटी में गिर जाती है।

महानदी

छत्तीसगढ़ के सिहावा जिले से निकलती है।
उड़ीसा में प्रवेश करती है। एक डेल्टा का निर्माण करती है और बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।
कटक शहर के पास डेल्टा बनाती है।
हीराकुण्ड बांध इसी नदी के ऊपर बना है । भारत का सबसे लम्बा बांध है।
सहायक नदियां- शिवनाथ, हंसदेव, मंड, जोंक।

गोदावरी नदी

महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्रिम्बकेश्वर के निकट से निकलती है ।
दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है।
गोदावरी नदी महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट पहाड़ी पर स्थित नासिक के त्र्यंबक नामक स्थान से निकल महाराष्ट्र, तेलंगना, एवं आंध्रप्रदेश में प्रवाहित होते हुए राजमुंद्री के पास डेल्टा बनाती है।
इसे दक्षिण की गंगा कहा जाता है।
गोदावरी नदी को बूढ़ी गंगा भी कहते हैं।
गोदावरी की सहायक नदियां- पुर्णा, प्राणहिता (प्रन्हिता नदी) पैनगंगा, वर्धा, वेन गंगा, इन्द्रावती, मंजीरा और पखरा।
वेनगंगा गोदावरी की सबसे लंबी सहायक नदी है।
इंद्रावती नदी उड़ीसा से निकलकर छत्तीसगढ़ में बस्तर के पठार होकर बहते हुए तेलंगाना में गोदावरी से मिल जाती है।
इंद्रावती नदी गोदावरी में मिलने वाली सबसे पूर्वी नदी है।
बस्तर के पठार पर बहने वाली मुख्य नदी इन्द्रावती नदी है।

कृष्णा नदी

दक्षिण भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी
कृष्णा नदी महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट पर्वत पर महाबलेश्वर घाटी से निकलकर चार राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश होते हुए प्रवाहित होती है और विजयवाड़ा के समीप अपना डेल्टा बनाती है।
आंध्र प्रदेश के तट पर कृष्णा और गोदावरी नदियों के डेल्टा के बीच में कोलेरू झील है।
कृष्णा की सहायक नदियां
तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मालप्रभा, दूधगंगा, पंचगंगा, भीमा, कोयना, मूसी
तुंगभद्रा नदी पश्चिमी घाट पर्वत से दो धाराओं में निकलती है –
तूंगा एवं भद्रा। तुंगभद्रा कृष्णा की सबसे लंबी सहायक नदी है दक्षिण ओर से कृष्णा नदी में मिलती है।
हैदराबाद मूसी नदी के तट पर है।

पेन्नार नदी

 पेन्नार नदी कृष्णा और कावेरी नदी के बीच है।
पेन्नार नदी कर्नाटक के कोलार नामक स्थान से निकलती है और आंध्र प्रदेश में अपना मुहाना बनाती है।

पालर नदी

कर्नाटक से निकलती है।
कर्नाटक से आंध्र प्रदेश से अंततः तमिलनाडु में प्रवेश करती है।

कावेरी नदी

कावेरी नदी कर्नाटक में पश्चिमी घाट पर्वत पर ब्रम्हगिरी या पुष्पगिरी पहाड़ी से निकलकर कर्नाटक एवं तमिलनाडु में प्रवाहित होती है।
कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा दक्षिण गंगा कहते हैं।
कावेरी नदी की घाटी धान की खेती के लिए प्रसिद्ध है जिसके कारण इसे दक्षिण भारत का धान का कटोरा कहते हैं।
हालांकि कावेरी नदी केवल दो राज्यों कर्नाटक केरल तमिलनाडु में प्रवाहित होती है परंतु इसका जलग्रहण क्षेत्र 4 राज्यों में है – कर्नाटक, तमिलनाडु, केरला, आंध्र प्रदेश
इन चारों राज्यों में कावेरी नदी जल विवाद रहा है।
कावेरी की सहायक नदी – शीमसा, अकार्वती हेमवती, अमरावती, काबिनी, भवानी, लक्ष्मणतीर्थ, लोकपावनि
जहां दक्षिण भारत की अधिकांश नदियों का स्त्रोत केवल वर्षा जल है अर्थात मानसून है वही कावेरी नदी दक्षिण भारत की एकमात्र नदी है जिस में जल की मात्रा वर्षभर बनी रहती है अर्थात कावेरी नदी वर्ष वाहिनी है।
क्योंकि कावेरी नदी के जल के दो स्रोत हैं।
1- ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्र में दक्षिणी पश्चिमी मानसून से
2- निचले जलग्रहण क्षेत्र में अर्थात कोरोमंडल तट पर उत्तर पूर्वी मानसून से

वैगई नदी

तमिलनाडु से निकलती है और वही बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।
तमिलनाडु में मदुरै से निकलती है।

ताम्रपाणी नदी

तमिलनाडु से निकलती है।
तमिलनाडु में ही मन्नार की खाड़ी में गिर जाती है।

दक्षिण भारत की अरब सागर में गिरने वाली नदियां

लूनी नदी

राजस्थान में अजमेर के निकट अरावली पर्वत श्रृंखला में निकलती है।
इसको लवण नदी भी कहा जाता है । सांभर झील से होकर गुजरती है।
गुजरात के रण ऑफ कच्छ में विलुप्त हो जाती है।

साबरमती नदी

राजस्थान के उदयपुर जिले के मेवाड़ की पहाडियों से निकलती है।
गुजरात का अहमदाबाद व गाँधीनगर शहर साबरमती नदी के किनारे ही बसे हुए है।
आगे चलकर अरब सागर में खम्भात की खाड़ी में गिर जाती है।

Dakshin Bharat Ki Nadiya

माही नदी

मध्य प्रदेश में विंध्याचल पर्वत श्रेणी से आती है।
तीन राज्यों में बहती मध्य प्रदेश से राजस्थान से अंततः गुजरात में प्रवेश करती है।
भारत की ऐसी नदी जोकि कर्क रेखा को दो बार काटती है।

नर्मदा नदी

प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी जो अरब सागर में गिरती है।
प्रायद्वीपीय भारत में लम्बाई के मामले में तीसरे स्थान पर आती है।
मध्य प्रदेश में अमर कंटक चोटी से निकलती है ।
अमरकंटक से दो नदियां नर्मदा एवं सोन निकलती है। नर्मदा एवं सोन नदियां ऐसी नदियां है जोकि एक ही स्थान से निकलने वाली दो नदियां जो विपरीत दिशा में बहती है।
नर्मदा सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में बहती है।
भ्रंश घाटी में होकर बहती है।
मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र से अंततः गुजरात में प्रवेश करती है।
भड़ौच के पास अरब सागर में गिर जाती है।
मध्य प्रदेश का जबलपुर इसी नदी के किनारे बसा हुआ है।
धुँआधार जलप्रपात नर्मदा नदी पर जबलपुर में बनता है।

ताप्ती नदी

मध्य प्रदेश में महादेव पहाड़ियों से निकलती है।
बैतूल पठार का क्षेत्र है।
मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र से अंततः गुजरात में प्रवेश करती है।
सूरत शहर ताप्पी नदी के किनारे ही बसा हुआ है।

माण्डवी नदी

माण्ड़वी नदी कर्नाटक से आती है।
गोवा में आकर अरब सागर में गिर जाती है।
गोवा की राजधानी पणजी माण्डवी नदी के तट पर बसा हुआ है।

Dakshin Bharat Ki Nadiya

जुवारी नदी

गोवा से निकलती है एवं गोवा में ही अरब सागर में मिल जाती है।

शरावती नदी

कर्नाटक से निकलती है और कर्नाटक में ही अरब सागर में गिर जाती है।
कर्नाटक का जोग जलप्रपात इसी नदी के तट पर बनता है। महात्मा गाँधी या गरसोप्पा जलप्रपात नाम से भी जाना जाता है।

गंगावेली नदी

कर्नाटक से निकलकर कर्नाटक में ही अरब सागर में मिल जाती है।

पेरियार नदी

केरल से निकलकर केरल में ही अरब सागर में गिर जाती है।

भरत पूजा नदी

तमिलनाडु से आकर केरल में अरब सागर में गिर जाती है।
 

More Related PDF Download

SSC Exams Latest News and Updates Quantitative Aptitude (Maths)
Current Affairs Reasoning and General Intelligence
English Grammar and Comprehension General Knowledge (GK)
SSC CGL Exam CPO SI Exam
SSC CHSL (10+2) Exam Stenographer Group C and D Exam

Maths PDF Download

Disclaimer: SSCResult.in neither created this pdf file nor scanned, This PDF/eBook was downloaded from internet and we have shared link of this file on SSCResult.in website or we have shared the drive link/any kind of link, which is already available on Internet. Note – We don’t want to violate any privacy policy or copyright law. In short, If anyone has any kind of objection related to this PDF then kindly mail us at sscexamsresult@gmail.com to request removal of the link. We will remove this link/PDF as soon as possible.

Join our Social Media Platforms

Dear friends you can help us by joining and shearing our social media platforms with your friends. Here we are sharing the links of Telegram channelFacebook page and YouTube Channel.

Tags:- दक्षिण भारत की नदी है,दक्षिण भारत की नदी कौन सी है,दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी,Bharat ki Nadiya,दक्षिण भारत की गंगा,दक्षिण भारत की नदियां सदा वाहिनी कहलाती है,भारत की सबसे दक्षिणतम नदी,दक्षिण भारत की नदियों की पांच विशेषताए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!